google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का लिया संकल्प

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
31 मई। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज, सुशांत कुमार ने की।


कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारियों को तंबाकू, सिगरेट, शराब तथा अन्य सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया।


इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में सुशांत कुमार ने कहा कि तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।


कार्यक्रम में ओम शंकर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)