दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नगर पंचायत नबीनगर में भ्रष्टाचार और मनमानी के विरोध में उप मुख्य पार्षद सहित 6 पार्षदों ने सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को बुलाई गई सामान्य बोर्ड बैठक का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया। उप मुख्य पार्षद समेत वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।पार्षदों द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बैठक बहिष्कार के ये कारण बताते हुए आरोप लगाया है कि कभी भी मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नियमानुसार बैठक नहीं बुलाई जाती। सामान्य बोर्ड की सूचना में एजेंडा नहीं लिखा जाता।
मुख्य पार्षद के घर पर सूचना चिपकाकर खानापूर्ति कर ली जाती है।बोर्ड बैठक की न तो सोशल मीडिया, न प्रिंट मीडिया को जानकारी दी जाती है और न ही वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाती है। प्रोसीडिंग रजिस्टर में अंतिम क्लोज नहीं किया जाता। 2023-2025 तक की प्रोसीडिंग भी पूरी नहीं है।पार्षदों का आरोप है कि 2026 तक जितने भी कार्य हुए, उनमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क के ऊपर सड़क बनी हुई नाली के ऊपर नाली बना दी गई है जिसका साक्ष्य मौजूद है।वार्डों में प्राक्कलन के अनुसार नाली में कल्वर्ट नहीं बनाया गया। बांस के सहारे नाली की ढलाई की गई है। वहीं आवास योजना में आरोप लगाया गया कि गरीब लाभुकों को तीसरी और चौथी किस्त की राशि नहीं दी जा रही है। जबकि अपने लोगों को नया आवास देकर पहली किस्त का पैसा दिया जा रहा है।
गरीब लाभुक गर्मी में झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि नगर में सफाई के नाम पर फर्जी भुगतान किए जा रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा गया कि महज 30 से 35 सफाई कर्मी कार्यरत है जबकि भुगतान 109 कर्मी के नाम पर किया जा रहा है।धरातल पर सफाई नहीं हो रही है।बहिष्कार करने वालों में उप मुख्य पार्षद जितेंद्र कुमार रजक, अमित कुमार, वार्ड-09 पार्षद , वार्ड-02 पार्षद मो इम्तेयाज, वार्ड 6 पार्षद मनीष कुमार ,वार्ड-07 पार्षद ज्ञानी देवी, वार्ड 9 पार्षद डोमनी देवी शामिल हैं। पार्षदों ने कहा कि जब तक कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद मनमानी बंद कर नियमानुसार काम नहीं करते, तब तक बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पार्षदों ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी औरंगाबाद और आवास एवं नगर विभाग सहित संबंधित मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दूसरी तरफ नगर कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती से संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो सका।



