दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना पुलिस ने आज़मानतीय वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने 3 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान -राजेश्वर चौहान, पिता स्वर्गीय यमुना चौहान,शशि चौहान, पिता राजेश्वर चौहान और छोटन चौहान उर्फ परमेश्वर कुमार, पिता राजेश्वर चौहान सभी ग्राम- महुआरी, थाना नबीनगर, जिला- औरंगाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



