google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गजना महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीएम गौरव कुमार ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शुक्रवार को आगामी गजना महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला एक्शन में दिखा।अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद गौरव कुमार और जिला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज ने संयुक्त रूप से गजना मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, नबीनगर ओमकार वैभव सिंह, अंचल अधिकारी परिक्षित कुमार, थानाध्यक्ष टंडवा अजय बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।एसडीएम गौरव कुमार ने न्यास समिति, गजना के अध्यक्ष एवं सदस्यों को मंदिर परिसर में साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे, इसलिए साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।बताया गया कि आज से ही मंदिर परिसर में जर्मन पंडाल लगने का कार्य शुरू हो गया है।

वहीं महोत्सव को लेकर गजना मंदिर से नबीनगर भाया शंकरपुर तक जर्जर सड़क का मरम्मत और निर्माणके लिए कॉन्ट्रैक्टर को पत्र दे दिया गया है और निर्माण कार्य प्रगति पर है।गौरतलब है कि ऐतिहासिक गजना महोत्सव का आयोजन दिनांक 02.11.2026 और 03.11.2026 को होना तय है, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)