मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक नया चेहरा कदम रखने जा रहा है। कोस्मोस एंटरटेनमेंट अपनी आगामी पंजाबी फ़िल्म के लिए पंजाब की उभरती अदाकारा हेमांगी सैनी को लॉन्च करने जा रहा है। प्रोड्यूसर गुरु सिंह, जो अपने कई वीडियो एल्बमों में नई प्रतिभाओं को मौका देते रहे हैं, इस बार हेमांगी पर भरोसा जता रहे हैं।

हेमांगी सैनी अपने आकर्षक व्यक्तित्व और बेहतरीन अभिनय क्षमता के लिए जानी जाती हैं। यह उनकी पहली फ़िल्म होगी, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है। फ़िल्म का निर्देशन करेंगे मशहूर निर्देशक विलिश नारारिया, जिनका नाम इंडस्ट्री में गुणवत्ता और क्रिएटिविटी के लिए जाना जाता है।

गुरु सिंह और उनकी टीम अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हेमांगी सैनी की एंट्री पंजाबी सिनेमा में नई ऊर्जा लेकर आएगी, ऐसा माना जा रहा है। टीम को इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



