google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पांच प्यारों कि अगुवाई में निकाला गया नगरकीर्तन

कालांवाली (सुरेश जोरासिया) श्री गुरु गोबिंद
सिंह जी के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित गांव कालांवाली के दुख निवारन साहिब गुरुद्वारा साहब से नगर कीर्तन कि आरंभता कि गईl नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को बहुत ही सुंदर फूलों से सजाया गया। पालकी की अगुवाई पांच प्यारे साहिबान कर रहे थे और बोले सो निहाल के जयकारों से आसमान गूंज उठा।

नगर कीर्तन के स्वागत में रंगोली से रास्तों को सजाया गयाl जगह जगह पर चाय पकोड़े का लंगर लगाया गया इसी कड़ी में श्री गुरु रविदास सभा कालांवाली को ओर से बिस्कुटों का लंगर लगाया गयाl संगतो के द्वारा सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुऐ पालकी साहब के साथ चलते रहे। गतका पार्टी की टीम ने भी अपने हैरतगेज करतब दिखाए गऐl इस अवसर पर गुरसेवक सिंह खालसा, गुरसेवक सिंह पंच, सुरेश जोरासिया, जशन जोरासिया, राजपाल धालीवाल,अश्वनी नूना, जोनी, संदीप सिंह, नरेश कुमार, नरेश (काला) आदि अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)