
सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाचार जागरण, अनुमंडल संवाददाता चांडिल
सरायकेला (झारखंड) :- 12 मई 2023 आज दिन शुक्रवार चांडिल अनुमंडल के ईंचागढ़ थाना अंतर्गत गुरुवार की देर रात को पुलिस ने गस्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नागासेरेंग मोड़ के पास से अवैध लकड़ी लदे दो 407 वैन को जप्त किया है l इस संबंध में जानकारी देते हुए ईंचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि रात को पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान दो 407 वैन आते दिखाई दिया, जिस को पुलिस द्वारा रोका गया, पुलिस द्वारा पूछताछ करने के दौरान चालक संतोषजनक कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद चालक एवं दोनों लकड़ी लदे अवैध 407 वाहन को अपने कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



