
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार मिलते ही सपा जनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सपाजन बहुत दुखी हैं।
समाजवादी पार्टी की स्थापना करने वाले सपा संरक्षक भारत सरकार के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उनका इलाज मेदांता के अस्पताल में चल रहा है। मुलायम सिंह यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती की पूर्व संध्या पर अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार प्रसारित होते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। विशेषकर समाजवादी पार्टी में विश्वास रखने वाले तो बहुत मर्माहत हो गए। मानों उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जगह जगह बैठ सपा जन दुख आपस में बांटने लगे। नेताजी के संघर्ष, बुलंदी की चर्चा करने लगे। सोशल मीडिया फेसबुक ट्वीटर आदि माध्यम पर तो शोक संदेश देने वालों की बाढ़ आ गयी। मुलायम सिंह यादव के निधन से सर्व समाज दुखी है। समाजवादी पार्टी में शोक जताने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, लक्ष्मण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव, राजेश पासवान सहित सपा के सभी बड़े छोटे नेता शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



