google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोदी की हैट्रिक:लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बिहारीगंज में निकाला गया विजय जुलूस

नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले नरेन्द्र मोदी देश के दूसरे नेता

बिहारीगंज / डा. रूद्र किंकर वर्मा।

देश में लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरें को अबीर गुलाल लगाकर गाजा- बाजा के साथ खुशियां मनाई। बिहारीगंज बस स्टैंड से जुलूस निकालकर गांधी चौक, जवाहर चौक, थाना चौक, शास्त्री चौक, गुदड़ी बाजार होते बस स्टैंड के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास के समीप संपन्न हुआ। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महादेव चौधरी ने कहा कि छह दशक में कांग्रेस की सरकार में जितना विकास का काम नहीं हुआ, उससे ज्यादा विकास एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया हैं। भाजपा नेता विपीन कामती ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत की उन्नति हुई हैं। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश आर्थिक रूप संपन्न होने के साथ विश्व में आर्थिक मजबूती में तीसरी स्थान पर पहुंचने का कार्य करनें की लक्ष्य तैयार कर ली हैं। भाजपा नेता बेलाही के मनोज चौधरी ने कहा कि नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले नरेन्द्र मोदी देश के दूसरे नेता हैं।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष आमोद मेहता ने कहा कि देश में एनडीए की मजबूत सरकार बनी हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश के साथ बिहार भी तरक्की की राह पर चलेगा। वहीं जदयू नेता इमरान आलम ने कहा कि एनडीए की सरकार में देश में विकास की गति तेज होगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रदेश को विकसीत करने के लिए पीएम से मिलकर सभी क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी लाने का कार्य करेगें। लोजपाआर प्रखंड अध्यक्ष रघुवंश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए के नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश तेजी के साथ तरक्की कर रहा हैं। लोजपाआर सुप्रीमों चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से देश के साथ बिहार प्रदेश की जनता को उनसे विकास की उम्मीद जगी है। जुलूस में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रनाथ साहा, गौरव मोदी, मीना देवी, मनोज झा, अजय सिंह तौमर जदयू नेता इमरान आलम, अमित आनंद, रंजन यादव, मंजू देवी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रघुवंश सिंह, गजेन्द्र भारतीय सहित एनडीए कई कार्यकर्ता शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)