

*ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को किया जागरूक अब शहर में नहीं होते एक्सीडेंट ÷ मोईन खां*
रेड हैंडेड समाचार रामपुर/ राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा के आदेश अनुसार रामपुर से मोइन खान जिला अध्यक्ष ने ट्रैफिक पुलिस के सीओ कौशल किशोर चौधरी को सम्मानित किया राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन अब तक पुलिस अधीक्षक रामपुर अप्पर पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अब तक लगभग दर्जन से अधिक अधिकारियों को सम्मानित कर चुके हैं जिला अध्यक्ष मोईन खां के अनुसार अधिकारियों को सम्मानित करने के पीछे हमारा उद्देश्य केवल उनके मनोबल को बढ़ाना है, उन्होंने कहा कि आज हमारे जनपद में जो शांति व्यवस्था कायम है उसके लिए हमारा समस्त जिला प्रशासन प्रशंसा के पात्र है, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो देश में घटनाएं हुई वह सबके सामने हैं लेकिन इसके बावजूद जनपद रामपुर में जो अमन और चैन का माहौल कायम रहा, उसके लिए हमारे क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित हमारे पुलिस अधीक्षक की भी मुख्य भूमिका रही है, जिला अध्यक्ष मोईन खां ने कहा कि शहर में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थी और यह दुर्घटनाएं हाईवे पर ही नहीं शहर के अंदर के रास्तों पर भी होती थी, जिसमें अब काफी कमी देखने को मिल रही है उन्होंने कहा कि जिस तरह से यातायात पुलिस में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों यातायात के प्रति जागरूक किया है उसका नतीजा सब देखने को मिल रहा है कि लोग पहले दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर नहीं चलते थे लेकिन अब लोग अपने घर से ही हेलमेट और सीट बेल्ट लगा कर चलते हैं जिसके लिए यातायात पुलिस का काफी योगदान रहा है, इस मौके पर रोमान मियां नदीम खान फाजिल खा आदि लोग मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



