google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रकृति के दुश्मनों ने जंगल में लगाई आग।

हरा भरा जंगल हुआ वीरान

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के बादीखरना,बेड़ाहरियारा स्थित जंगल को प्रकृति के दुश्मनों ने आग के हवाले कर दिया।जंगल की आग तेजी से फैल गई।सैकड़ों पेड़ पौधे आग की चपेट में आकर खाक हो गए। इटवाटांड़ और बादीखरना के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

इटवा टांड़ निवाशी सुनील सिंह ने अपील की है जंगल में आग न लगाए।आग से पेड़ पौधे समेत कई जीव जंतु की जान चली जाती है।

वही बादीखरना निवाशी नीरज पासवान ने बताया प्रकृति के दुश्मनों ने हरे भरे जंगल को वीरान कर
दिया जिससे कई जीव जंतु जान चली गई और बेघर हो गए।

पंचायत के उपमुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने बताया प्रकृति के दुश्मनों में गांझेड़ी भी हो सकते है कई दफा गांजा का सेवन करने गांझेड़ी जंगल की तरफ चले जाते है।ग्रामीणों से उम्मीद करते इस तरह की हरकत करने वालों पर नजर रखे पकड़े जाने पर प्रकृति के दुश्मनों को बक्शा नहीं जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)