google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अश्लील गाने बजाने वालो को होगी जेल:- थानाध्यक्ष

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के खिरिमोड थाना परिसर में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता खिरिमोड थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया। वही बैठक में पहुंचे थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियो से इलाके की स्थिति के बारे में थानाध्यक्ष ने जानकारियां लिया। वही उनसभी से थानाध्यक्ष ने शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर उचित सुझाव भी लिया। लोगो ने भी अपने अपने अपने इलाके से सम्बंधित जानकारियां दिया तथा उचित विचार तथा सुझाव दिया। मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार अश्लील गाना बजानेवालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। साथ ही वैसे लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वही शराबियों तथा शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उपद्रवी व असमाजिक तत्व के लोग अपनी गलत मंशाओं तथा नीतियों पर अंकुश लगाए। वाहन चालकों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा कि अपने वाहनों की रफ्तार नियंत्रण में रखे। तेज रफ्तार वाहन चालक असंतुलित होकर सड़क हादसे का शिकार हो रहे है। वैसे तेज रफ्तार वाहन चालक खुद का नुकसान तो करते ही है साथ ही दूसरे का भी नुकसान कर बैठते है। साथ ही उन्होंने बताया कि होली पर्व के दौरान अराजकता तथा उन्माद फैलानेवालों असमाजिक लोगो को बख्शा नही जाएगा। वही उन्होंने लोगो को बताया कि यदि कही पर्व के दौरान शांति भंग होने की संभावना हो तो समय रहते पुलिस को सूचित करें। ताकि स्थिति को नियंत्रण किया जा सके। होली खुशियों की त्योहार है इसे खुशी पूर्वक शांति माहौल में मनाए तथा आपसी प्रेम व भाईचारे का परिचय दे।
मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रुदल कुमार, राजकुमार कुशवाहा, रघुवेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, अजित कुमार व विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)