google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*नौ दिनों के शारदीय नवरात्र के बाद शांति व सौहार्द के बीच दशहरा सम्पन्न*

खोइचा और सिंदूर खेल के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई*

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज शहर में नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद शुक्रवार को शांति व सौहार्द के माहौल में विजयादशमी का पर्व संपन्न हुआ.

विसर्जन से पहले मां के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़. इस बीच शुक्रवार को लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. कहीं-कहीं गुरुवार तो कहीं शुक्रवार को असीम आस्था के साथ देवी दुर्गा का विसर्जन किया गया और मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई.

इस अवसर पर बंगाली समुदाय की महिलाओं ने परंपरा अनुसार मां दुर्गा की खोइचा भरकर उन्हें सिंदूर अर्पित किया. इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को भी सिंदूर लगाकर माता को नमन किया और नम आंखों से विदाई दी. यह दृश्य  अत्यंत भावुक था जहां आंखों में आंसू और चेहरों पर मुस्कान दोनों दिखाई दे रहे थे. इस बीच पूरा शहर जय मां दुर्गा के जयघोष से गूंजता रहा. शारदीय नवरात्र में चले पूजा-पाठ, हवन, और भक्ति की अनवरत धारा ने पूरे जिले को धार्मिक ऊर्जा से भर दिया. इस दौरान भक्तों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ माता की सेवा की.

अंतिम दिन माता की प्रतिमा के विसर्जन से पहले पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. लाल चुनरी ओढ़े बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन के लिए बेताब दिखे. विसर्जन के लिए पंडालों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भक्ति गीतों के साथ विसर्जन के लिए निकल पड़े. विसर्जन के दौरान माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. शहर के विभिन्न मार्गों पर जयकारा लगाते हुए लोग अलग-अलग नदी के घाटों पर पहुंचे. अधिकतर लोग डे-मार्केट धोबी घाट तो कई लोग ओदरा नदी घाट पर पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया. इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)