असम तिनसुकिया के गाभरूभेटी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने किया रावण वध नाटक का मंचन ।

असम के तिनसुकिया जिला के सुदूर क्षेत्र फिलोबाड़ी अचंल के गाभरूभेटी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया । सन् 1970 में स्थापित फिलोबाड़ी गाभरूभेटी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित इस दुर्गा पूजा समिति ने सन् 2019 में अपना 50 वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों से आयोजित किया था ।

यह पूजा समिति विगत 25 वर्षों निरंतर दशमी के दिन नाटक मंचन करती आ रही है।  इस वर्ष “रावण वध” नामक खंड नाटक का मंचन दशमी के दिन किया गया । इस नाटक का लेखन व निर्देशक तेज बहादुर यादव ने किया । जिसमें सहयोगी निर्देशक श्रवण प्रसाद व विजय प्रसाद ने किया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजीव लोचन बोरा ने किया । इस नाटक के मुख्य किरदार में धर्मराज की भूमिका में अखिलेश्वर चौहान, ब्रह्मा -लीलू तिर्वा ,राम- सूरज यादव, सीता -जूली यादव ,लक्ष्मण- राजकुमार गड़ेरी , हनुमान -धीरज प्रसाद ,  सन्यासी हनुमान -विशाल साह ,रावण -गोपाल गुप्ता, सन्यासी रावण- राजू प्रसाद कुर्मी ,विभीषण- संतोष चौहान, सुपर्णखा व दुर्गा-प्रभा कोइरी, सुंदरी सूर्पणखा -प्रियंका सिंह ,मारीच- नंदन कोइरी , सुग्रीव -नागेंद्र शाह, जामवंत -अखिलेश प्रसाद , रावण के दरबारी के रूप में विजय शंकर चौहान,  प्रमोद चौहान,  शुभम सिंह,  अनूप प्रसाद , विशाल कुर्मी , आशीष गौड़ , यमलोक दरबारी के रूप में  बाबूराम चौहान पिंकू गुप्ता , पप्पू कुर्मी ,युग प्रसाद और सुग्रीव दरबारी के रूप में अजीत चौहान , विश्वामित्र चौहान , विशाल गौड़,  प्रिंस प्रसाद , सुमित प्रसाद , आयुष सिंह , गणेश के रूप में मनोज तिवारी,  रिद्धि -काव्य सिंह ,  सिद्धि -परिधि कोईरी आदि ने सक्रिय अभिनय के रूप में भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया ।  इस नाटक के पहले पिछले  25 वर्षों से दुर्गा पूजा के अवसर पर सफल नाटक तेज बहादुर यादव की लेखक और निर्देशन में विधाता के आंसू , कलयुग के भगवान , सिंदूर की लाज , राखी और सिंदूर, एक डोली एक अभागन की, मां का आंचल, और मेहंदी और बंदूक का सफल मंचन हो चुका है ।

इस नाटक के लिए लोगों ने खूब सराहना की थी । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मांगी राम अग्रवाल , दीपक मोरान ललन तिवारी , रामचंद्र प्रसाद , रोबोट मोरान,  मुकेश प्रसाद कोईरी , अनिल प्रसाद कोईरी ,  रामायण प्रजापति , मंजू सिंह , कुलेश्वर फुकन , जयलाल सोनाली सहित पूजा समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई ‌।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)