google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नव चेतन दुर्गा महोत्सव में उमड़े हजारों भक्त। महिलाओ ने की सामूहिक आरती।*


*विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।*

*कानपुर।* नव चेतन महिला समिति की ओर से सातवां नव चेतन दुर्गा महोत्सव केशव पुरम आवास विकास कल्याणपुर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने मां दुर्गा का विधि विधान से पूजन कर महाआरती की। समिति की महिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर पटका पहनाकर किया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद भक्तों ने एक स्वर में जय माता दी के जोरदार नारे लगाए। संस्थापक नीतू गुप्ता एवं महासचिव अनुष्का गुप्ता ने मुख्य अतिथि मनोज भदौरिया तथा महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया। अपने सम्बोधन में मनोज भदौरिया ने कहा की दुर्गा महोत्सव में आना उनके लिए सौभाग्य पूर्ण है तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का डंका बजा रही है। कन्या भ्रूण हत्या ना करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की जान के लिए तो पशु पक्षी भी जान की बाजी लगा देते हैं। महोत्सव में तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की प्रतुति से समाज में व्याप्त कुर्तियां को हटाने के लिए अच्छा संदेश देने का काम समिति की ओर से किया गया। अध्यक्ष रूबी द्विवेदी मनु ने कहा नवरात्रि शक्ति की आराधना का महापर्व है, और यह पर्व सिर्फ माता रानी की पूजा अर्चना मात्रा हेतु नहीं बल्कि महिषासुर का दंभ तोड़कर उसका सीना चीरने वाली दुर्गा को स्मरण करने का महापर्व है। इस दौरान मुख्य रूप से हरिओम भदौरिया नितिन चतुर्वेदी प्रियांशु ठाकुर सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)