google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#Breakingnews: नवीनगर में जेवर दुकान में चोरी: डॉग स्क्वाड ने किया  जांच


दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार के समीप  स्थित सिद्धि विनायक नामक जेवर दुकान में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में डॉग स्क्वाड ने आकर जांच की। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ चोरी किये गये दुकान में पहुंची।


इस दौरान डॉग दुकान के अंदर से निकलकर दुकान के पिछ्ले रास्ते से निकला। इसके बाद डॉग कुछ दूर आकर रोड पर खड़ा हो गया।डॉग स्क्वायड की मदद से पता चला कि चोर दुकान के पिछ्ले रास्ते दाहिनी तरफ लगभग 50 मीटर तक गए और फिर मुख्य सड़क की तरफ मुड़ गए। पुलिस का अनुमान है कि अपराधी इसी रास्ते से आए और चोरी के बाद इसी मार्ग से फरार हुए।पुलिस आसपास की जगहों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।दुकान का  शटर तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे बाजार में स्थित स्वर्ण व्यवसायी के साथ साथ अन्य व्यवसायी भी भयभीत हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)