समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर,पलामू।* बाल विद्या निकेतन आवासीय विद्यालय रामगढ़ छतरपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक झारखंड राज्य के निर्माता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में राज्यसभा सांसद आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ईलाज के दौरान निधन पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया ।

विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने शोकसभा के बाद विद्यालय बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था. जहां उनकी तबीयत और भी खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उनके किडनी में इंफेक्शन हो गई थी. उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ था. जिसके कारण उनका निधन हो गया। उपस्थित बसंत प्रसाद गुप्ता (प्रिंसिपल)मंटू कुमार निदेशक, अरुणा कुमार जायसवाल चेयरमैन,ऐ के सर, पवन सर, मनोज सर, रंजन सर,नेहा मैम,बबिता मैम,कल्पना मैम,रिशु ,आरती, वंशिका,ब्यूटी,शुस्मा, जागृति,बरखामिस एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



