दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हरियाणा के गुरुग्राम में खेले जाने वाले औरंगाबाद के टिम में शामिल नबीनगर के प्रतिभागीयों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने प्रतिभागीयों को खेल कीट प्रदान किया और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि नबीनगर टीम के प्रतिभागी की सफलता से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने प्रतिभागीयों को आगे भी इसी तरह की प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में नबीनगर की पिंकी कुमारी, खुशी कुमारी, अमोली कुमारी,कुमकुम और सुहाना गुरुवार को औरंगाबाद के लिए रवाना हो गई जहां औरंगाबाद के टिम कोच संतोष मिश्रा के साथ सभी लोग गुरुग्राम जायेंगे।

इस अवसर पर एसआई कामिनी कुमारी,कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज कुमार,शिक्षक इंदल सिंह, बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी,मंटू सिंह,उदय गुप्ता सहित परिजन मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



