दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर रेफरल अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मी की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा व्याप्त हो गया है। मृतक की पहचान संजय पासवान के रूप में हुई है, जो पिछले 10 वर्षों से नवीनगर रेफरल अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मियों द्वारा संजय से सफाई के अतिरिक्त अन्य निजी और जोखिम भरे कार्य भी कराए जाते थे। इसी दौरान वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिससे उनकी आंत फट गई।

आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया भेजा गया था, जहां 22दिनों के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों ने शव को अस्पताल के मुख्य गेट पर रखकर हंगामा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने,पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर आड़े रहे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया परन्तु परिजनों का कहना है कि जब तक वरीय अधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक वे शव को यहां से नहीं हटाएंगे ।
बाद में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार के उचित आश्वासन पर परिजनों द्वारा शव को हटाया गया।




