google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेपाल में आयोजित पावरलिफ्टिंग गेम में देव और नबीनगर के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के सूर्य नगरी देव के गौरव राज ने नेपाल में आयोजित 10वीं इंडो नेपाल सीरीज पावरलिफ्टिंग गेम में गोल्ड मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया है। गौरव राज ने 32 खिलाड़ियों के साथ कड़ा मुकाबला कर सबसे ज्यादा वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और बेस्ट लिफ्टर का अवॉर्ड भी जीता।

वहीं नवीनगर एनटीपीसी खैरा के अजनियां गाँव के गुड्डू कुमार ने भी 15 खिलाड़ियों के साथ कड़ा मुकाबला कर 83 केजी में गोल्ड मेडल जीता। गुड्डू कुमार गौरव राज के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं ।गौरव राज ने बताया कि उनका सपना है कि देश के लिए मेडल लाएं और एशियन एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का तिरंगा शान से लहराएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)