दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 नवंबर 2023 नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए नबीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक रविवार को सोखा बाबा मंदिर परिसर मे अयोजित किया गया है।संघर्ष समिति से जुड़े समाजसेवी शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के टंडवा और चैनपुर को प्रखण्ड बनाने और नबीनगर को अनुमंडल बनाने को लेकर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि,पूर्वजनप्रतिनिधि ,बुद्धिजीवी,राजनीतिक कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता एवम अनुमंडल बनाने में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों को बैठक मे आमंत्रित किया जा रहा है।बैठक रविवार को 1 बजे दिन मे सोखा बाबा मंदिर परिसर मे अयोजित किया गया है ।शंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक के माध्यम से लोगो के विचारोपरांत आगे की रणनीति तय की जाएगी।बताते चले की पिछले चुनावी सभा मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नबीनगर को अनुमंडल बनाने की बात की गई थी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



