दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जहां देर रात चोरों ने एक साथ ज्वेलरी की दो दुकानों को निशाना बनाया और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। मामला नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार की है। जहां एक ही रात मे चोरो ने दो जेवर दुकानों में ताला तोड़कर चोरी कर ली।चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार बैरिया बाजार के निशा ज्वेलर्स तथा माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। दोनों दुकानें क्रमशः निशा ज्वेलर्स आलोक सोनी तथा माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स रंजन सोनी की बताई गई है।चोरो ने दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया मगर सफल नही हो सके। सुबह चोरी की खबर लगते ही बाजार में लोगों की भीड जमा हो गई । स्थानीय लोगों ने तुरंत माली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी ।


मौके पर दाल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने दोनों दुकानों की घेराबंदी कर ड़ीआईओ और एफएसएल टीम को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना पर राजद विधायक विजय कुमार सिंह ,सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार,ड़ीआईओ प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। विधायक ने जिला प्रशासन से तत्त्वरित कार्रवाई की मांग की। ताकी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । मामले में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा। विदित हो की दो दिनों दिनो पुर्व चोरो ने नवीनगर के सिद्धि विनायक दुकान से शटर तोड़ लाखों के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गये। चोरी की घटना में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर घटना का खुलासा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभी इस मामले का उद्भेदन नही हो पाया। वही चोरो ने प्रखंड क्षेत्र के दुसरी जगह चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दिया।इस चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में भय बना हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



