दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सेवईपट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 44 वर्षीय कृष्णनंदन बैठा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार कृष्णनंदन बैठा धान रोपने के काम में लगे हुए थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णानंदन बैठा मेहनतकश और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत कर रहे थे। पुरा परिवार धान के रोपनी के लिए यहां आये हुये थे। हादसे के बाद परिवार मे कोहराम मच गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



