दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शनिवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह की स्थानांतरण पर विदाई एवं वर्तमान बीडीओ ओमकार वैभव सिंह के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद निवर्तमान बीडीओ अरुण सिंह और वर्तमान बीडीओ ओमकार वैभव सिंह का अंगवस्त्र, फूलमाला और बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, उप प्रमुख लव सिंह, एलईओ सह बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह, एमओ श्रीराम मिश्रा, पूर्व बीईओ राजनारायण राय, शिक्षक धनंजय सिंह, चुन्नू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।वक्ताओं ने निवर्तमान बीडीओ अरुण सिंह के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि उनके कार्यकाल में प्रखंड में कई विकास कार्य हुए और उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं नए बीडीओ ओमकार वैभव सिंह को भी शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में सभी ने नए बीडीओ को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। विदाई समारोह में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि नवीनगर में अपने कार्यकाल के दौरान जो भी विकास कार्य हुए, वह प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों के सहयोग से ही संभव हो पाए। अरुण सिंह ने कहा, “नवीनगर की जनता का स्नेह और सहयोग मुझे हमेशा याद रहेगा। यहां रहते हुए जो अनुभव और सीख मिली है, वह मेरे आगे के कार्यकाल में भी काम आएगी।
यदि मुझसे कोई भूल हुई हो तो मैं क्षमा चाहता हूं।”उन्होंने नए बीडीओ ओमकार वैभव सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रखंड और अधिक प्रगति करेगा। साथ ही सभी से नए बीडीओ को पूरा सहयोग देने की अपील भी की।
समारोह में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने ताली बजाकर उनके कार्यकाल की सराहना की और भावभीनी विदाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



