दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव में शुक्रवार को जमीन सर्वे के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुई मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान कृष्णा सिंह 70 वर्ष, अवधेश सिंह 65 वर्ष और लल्लू सिंह 60 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में जमीन का सर्वे कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही स्व. कामता सिंह के पुत्र अमरेंद्र सिंह, विनोद सिंह और राकेश सिंह उर्फ नुनु सिंह ने विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि जब कृष्णा सिंह ने मामले को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, तो उक्त लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।कृष्णा सिंह को बचाने के लिए पहुंचे अवधेश सिंह और लल्लू सिंह पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान तीनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल नवीनगर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जायेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



