दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना क्षेत्र के गोगो गांव के समीप बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही नबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को तत्काल रेफरल अस्पताल नबीनगर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खैरा परसा गणेश गांव निवासी अयोध्या सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



