google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*नबीनगर: एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस की कार्रवाई, महिला सहित दो  तस्कर गिरफ्तार


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक सवार युवक को भी शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंकोरहा स्टेशन के समीप छापेमारी की।

इस दौरान हैदरनगर थाना क्षेत्र, जिला पलामू निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी ऊषा देवी के पास से 20 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।वहीं दूसरी कार्रवाई परसा गणेश गांव के समीप की गई। पुलिस ने जांच के दौरान नारारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव निवासी पुनर्वास कुमार को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 42 लीटर देशी शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ।दोनों के खिलाफ एनटीपीसी खैरा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)