google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*नबीनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम आयोजित*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर थाना के नेतृत्व मे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी सहित स्कूली बच्चे और समाज के लोग शामिल हुए।नवीनगर थाने में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर सुरज कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, एसआई संजय कुमार, आई राजू कुमार, पीटीसी रूपकमल सिंह संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ,पुलिस बल के जवान और कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा, प्रधानाध्यापक देव बिहारी सिंह और शिक्षक धनंजय सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के अलावा स्कूली बच्चे और समाज के लोग भी शामिल हुए। लोगों ने एकता और अखंडता के नारों के साथ देशभक्ति का प्रदर्शन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)