google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जन संपर्क अभियान को किया तेज*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने जनसंपर्क अभियान को धार देते हुए क्षेत्र के कई पंचायतों और गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी तथा अपने पक्ष में समर्थन मांगा।उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता यदि उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूँ। जनता की समस्याओं को हल करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना मेरा पहला लक्ष्य होगा।”राजेश राम ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारें वादे तो बहुत करती हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है जो गरीब, किसान, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों की सच्ची आवाज़ उठाती है।युवाओं से अपील करते हुए राजेश राम ने कहा कि वे जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर मतदान करें। उन्होंने कहा, “हमें राजनीति बदलना नहीं, व्यवस्था बदलना है। हर घर में शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का माहौल बनाना है।”जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। समर्थकों ने नारे लगाए – कुटुंबा के नायक _राजेश राम,राजीव गांधी जिंदाबाद,राजेश राम जीतेंगे, कुटुम्बा बदलेगा, क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ ।राजेश राम ने बताया कि आने वाले दिनों में वे पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनता से सीधा संवाद करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)