नजीबाबाद आगमन पर चेयरमैन पद के उम्मीदवार वसीम कुरैशी का ढोल नगाडो के साथ नगरवासियो ने भव्य स्वागत किया



नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी

नजीबाबाद। फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर व भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार वसीम कुरैशी के आज नजीबाबाद नगर आगमन पर नगरवासियो ने स्टेशन पहुंच कर फूल मालाए पहना कर उन का उनका भव्य स्वागत किया। और वसीम कुरेशी जिंदाबाद के नारे लगाए गए इस मौके पर वसीम कुरैशी ने सभी नगरवासियो का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनके का शुक्रिया अदा किया।
बुद्ववार की शाम दुबई से दिल्ली और फिर लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर, नजीबाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार वसीम कुरैशी के नजीबाबाद पहुंचने पर नगर के हजारों युवाओ और नगर के गणमान्य लोगों ने स्टेशन पहुंच कर फूल मालाए पहना कर उन का जोरदार स्वागत किया।
इस के बाद स्टेशन से ढोल नगाडो के साथ हजारों नगरवासियो के साथ वो पालोमल कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय रवाना हुए जहां उनका बीच में रोक रोक कर लोगों ने स्वागत किया उसके बाद पालो मल कॉलोनी अपने ऑफिस पहुंचे जहाँ पहले से ही मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ उन्होने प्रेसवार्ता की जिस में उन्होने नगर पालिका परिषद नजीबाबाद से चुनाव लडाने व नजीबाबाद की बंद पडी कबाड़ी मार्किट और दो महीने से बंद मीट कारोबार सहित नजीबाबाद वासियों की बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सड़क आदि मुद्दों पर बेबाकी से चर्चा की।
प्रेस वार्ता में पत्रकार जितेंद्र जैन, इरफान अंसारी, जफर जैदी, हाशिम अंसारी, डाक्टर आफताब नोमानी, अवधेश शर्मा, जकी मलिक, जकी जैदी, चेतना गुप्ता, अल्ताफ रजा़, नईम सिद्दीकी, शादाब ज़फ़र, आफताब अहमद, सुहेल राजू, शाही अराफ़ात, मयंक कश्यप, गुलज़ार कुरैशी, इकबाल कुरैशी, अरमान सैफी, नसीम उस्मानी, राजेश मिश्रा राजू आदि मौजूद रहे।
वही हाजी मौहम्मद युनुस, इरफान कुरैशी, इमरान कुरैशी, नफीस एडवोकेट, मास्टर असलम कुरैशी मोबिन कुरेशी विशाल कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)