google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नजीबाबाद मे फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी ने जनसंपर्क किया*।

* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद नगर के मोहल्ला पाईबाग, मुनीरगंज, रामपुरा मे सैकड़ो लोगो ने वसीम कुरेशी का भव्य स्वागत कर उन्हे फूल मालाओ से लाद दिया। वसीम कुरेशी का नगर वासियो ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत कर आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव में तन मन धन से समर्थन देने की बात कही। वहीं वसीम कुरैशी ने सभी मोहल्ला वासियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां जहां नजीबाबाद की जनता का पसीने बहेगा वह वहां पर मै अपना खून बहा दूँगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सपने आप देखो पूरा मैं करूंगा। नगर के तीनो मोहल्लो मे जिस तरह से वसीम कुरैशी के लिए पूरे जोशो खरोश के साथ समर्थन देखने को मिला वैसा समर्थन अभी तक नगर के किसी भी उम्मीदवार को नही मिला। जवान हो या बुज़र्ग हर कोई वसीम कुरैशी की आवाज़ से आवाज़ मिलता हुआ नजर आया। वसीम कुरैशी की एक झलक पाने के लिए सड़को से लेकर मकानो की छतो तक लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं महिलाओ ने भी अपने घरो की छतो पर आकर वसीम कुरैशी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। वसीम कुरैशी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से विपक्ष के खेमो मे खलबली मच हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)