दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 3जून 2024 नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बाराबानाड़ीह गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के बाराबानाड़ीह गांव निवासी पंचम राम के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार टंडवा थाना क्षेत्र के बाराबानाड़ीह गांव निवासी पंचम राम के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है। वही छापेमारी अभियान में पी एस आई संजय कुमार यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



