दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार को अनुग्रह नारायण स्टेडियम नबीनगर में एनडीए गठबंधन का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी तथा संचालन जदयू विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर अरुण शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप मे नबीनगर के पूर्व विधायक रहे वर्तमान में शिवहर के सांसद लवली आनंद,वाल्मिकीनगर के सांसद और औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सम्मेलन में मौजूद थे।सामूहिक रूप से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वही आगत अतिथियों का फूल माला अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवहर सांसद लवली आनंद ने कहीं कि नवीनगर से हमारा पुराना रिश्ता रहा है ।बिहार में जब जंगल रहा था तब कुछ समय के लिए नवीनगर से मैं भी विधायक रही थी और क्षेत्र में हर संभव विकास कार्य करने का प्रयास किया उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते नबीनगर को अनुमंडल बनाए जाने की बात कही लोगों को आश्वस्त करते हुए कहीं की यदि इस बार एनडीए की सरकार बनती है तो नबीनगर को अनुमंडल बनना तय है। वही औरंगाबाद के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मिथिला की पावन धरती माता सीता की भूमि से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को गाली दिया गया उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बिहार की पहचान अक्खड़ संस्कृति की रही है ना की गाली की । उन्होंने एस आई आर का चर्चा करते कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का विरोध था ।बिहारी को गाली देने वाले को बिहार में सम्मानित किया जाता है l उन्होंने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की और कहा की नबीनगर देशभर में ऊर्जा का हब बना हुआ है। अभी हाल ही में बिक्रमगंज की सभा से प्रधानमंत्री मोदी ने नबीनगर थर्मल पावर परियोजना में 800 मेगावाट की तीन और इकाई की शिलान्यास किया है।सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, हम पार्टी के रणधीर सिंह, वाल्मीकि नगर सांसद, जदयू के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के संजय गुप्ता, नबीनगर प्रमुख लव कुमार सिंह सहीत कई अन्य लोगों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। और एनडीए उम्मीदवार को जीत दिलाने पर बल दिया।वक्ताओं ने कहा कि नबीनगर से प्रत्याशी किस दल का और कौन होंगे ये एनडीए तय करेगी और जो भी प्रत्याशी होंगे उन्हें इसी एकजुटता के साथ जीत दिलाना है।मौके पर राम लखन सिंह ,सूर्यवंश सिंह ,उदय प्रताप सिंह, सोनू कुमार सोनी, राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू, सुधा सिंह, कुमार अवधेश सिंह,मालती देवी सहित हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



