google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रील बनाने के चक्कर में बह गए दो युवक, इलाके में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक दो युवकों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सुभाषनगर रिंग रोड से राई खुर्द रिंग रोड क्षेत्र में बाढ़ के पानी में अचानक दोनों युवक बह गए। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक कोतवाली तिलहर क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाढ़ के पानी में खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। दोनों युवकों की तलाश जारी रही। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)