नोएडा: 26 जनवरी 2026 को नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) ने 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश और एन.ई.ए. अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन ने एन.ई.ए. की पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सभी उपस्थित उद्यमियों ने राष्ट्रगान गाया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

एन.ई.ए. के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि देश के प्रति प्रेम, सद्भाव, सम्मान और सेवाभाव के साथ हम सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर गणतंत्र दिवस मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसकी एकता देश की सबसे बड़ी ताकत और गौरव है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। श्री मल्हन ने सभी उद्यमियों, कर्मचारियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी।
कार्यक्रम में एन.ई.ए. के वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे उपाध्यक्ष श्री सुधीर श्रीवास्तव, महासचिव श्री वी.के. सेठ, वरिष्ठ सदस्य श्री राकेश कोहली, श्री धर्मवीर शर्मा, श्री मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष श्री शरद चंद्र जैन, सचिव आलोक गुप्ता, और अन्य गणमान्य उद्यमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन एन.ई.ए. के सहयोग और समन्वय से सुचारू रूप से संपन्न हुआ, और यह आयोजन उद्यमियों, कर्मचारियों और बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला साबित हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



