-जनवरी 2026 हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में प्रवेश पंजीकरण शुरु, अन्तिम तिथि 31 जनवरी
-बीकॉम, बीबीए, बीए, बीएससी, एमबीए, एमएससी, एमसीए, एमए, एमकॉम, एमफिल और पीएचडी जैसे ओडीएल कार्यक्रमों में आरम्भ है प्रवेश प्रक्रिया
ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में इग्नू स्टडी सेंटर 48043 में प्रवेश प्रारंभ हो गया है।
इच्छुक प्रवेशार्थी जो भी प्रवेशार्थी अपने पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार के हवाले से कोआर्डिनेटर असिस्टेंट प्रो. राजेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू के पूर्व सत्र की परीक्षाएं सुचारु हैं नव प्रवेश हेतु IGNOU January Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर स्थित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इग्नू के जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी को बंद हो जाएगी।
“नया पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें और IGNOU 2026 आवेदन पत्र भरें।
सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
इग्नू में दाखिले के लिए अप्रतिदेय प्रवेश शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक प्रिंटआउट कॉपी ले लें।
जानकारी इग्नू कोआर्डिनेटर एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा प्रो. राजेश प्रसाद ने दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



