पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
हजारीबाग: “सेवा ही श्रेष्ठ साधना है” के विचार को साकार करते हुए विश्व हिंदू परिषद हजारीबाग के सेवा प्रकल्प बिरसा विद्या मंदिर, डेमोटांड़ में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के दर्जनों छात्रों के बीच नए कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में आरएसएस बरही के क्षेत्रीय पदाधिकारी व सेवा प्रमुख त्रिवेणी साहू तथा विहिप के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन की प्रमुख उपस्थिति रही। इस अवसर पर सह जिला मंत्री गुरुदेव गुप्ता, पूर्णकालिक कार्यालय प्रभारी संजय सिंह और संघ के प्रथम वर्ग प्रशिक्षित रंजीत चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।
अतिथियों ने बच्चों को वस्त्र भेंट कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सेवा केवल सहायता नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य है और ऐसे सेवा प्रकल्प ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कार दोनों का प्रसार कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



