कालांवाली (सुरेश जोरासिया) आज माहेश्वरी महिला संगठन कालांवाली की चुनावी बैठक वीणा कोठारी जी की अध्यक्षता में उत्साह, एकता और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुई। वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। माहेश्वरी महिला संगठन की संरक्षक वीणा कोठारी ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष खुशबू कोठारी ,उपाध्यक्ष मंजू कोठारी व संतोष राठी ,सचिव रंजू राठी ,सह सचिव रवीना मालानी,कोषाध्यक्ष रीतू लखोटिया,सह कोषाध्यक्ष प्रियंका राठी,संगठन मंत्री वीणा मालानी राठी,सांस्कृतिक मंत्री राजश्री कोठारी, कीर्ति कोठारी, चैफी राठी मालानी कार्य समिति सदस्य सीमा राठी, वीणा लखोटिया, रोजी राठी मालानी, राखी माहेश्वरी को चुना गया इस अवसर पर वीणा कोठारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आश्वासन दिया कि संगठन की उन्नति हेतु वे सदैव अपना सहयोग प्रदान करती रहेंगी। साथ ही अपने कार्यकाल में मिले स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। हरियाणा पंजाब माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री संयोग कोठारी एवं कोषाध्यक्ष श्री मोहित राठी व अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के कार्य करनी सदस्य पंकज माहेश्वरी ने भी नई टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित कर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की माहेश्वरी समाज को आशा है नई ऊर्जा और समर्पण के साथ यह टीम संगठन को नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर करेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



