अनूपपुर।
मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल शाखा अनूपपुर के अंतर्गत कार्यरत पटवारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलमबंद (कार्य बहिष्कार) हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है तथा कई मामलों में वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
तहसील कार्यालय के अंदर जाकर हड़ताल स्थल पर पटवारी संघ के अध्यक्ष से बात की उन्होंने बताया कि हमारी जो सबसे बड़ी समस्या है वह प्रशासन से यह है कि हमारे ऊपर कई ऐसे झूठे आरोप लगाए जाते हैं जिसमें हम परेशान होते हैं और हमारी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है कई ऐसे जमीनी मामले रहते हैं जिसमें जमीन मालिक द्वारा हमारे ऊपर दबाव बनाया जाता है कि हम उनके कहे अनुसार कार्य करें यदि हम उस कार्य को नहीं करते हैं जो नियम विरुद्ध होता है तो अनैतिक ही हमारी शिकायत जिला प्रशासन पर की जाती है और उस शिकायत की एवज में कई पटवारी के ऊपर कार्रवाई की जाती है जिससे हमारी मांग है कि उसे अपात्र घोषित करें
दूसरी मांग हमारी है कि SIR से संबंधित नाम जोड़ने एवं काटने की प्रक्रिया चल रही थी उसमें हमारी ड्यूटी लगाई गई ड्यूटी लगाने के बाद दिन-रात कार्य लिया गया लेकिन भुगतान की बात आते ही हमारा जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया जिससे पटवारीयों के ऊपर घर चलाने का संकट खड़ा हो गया महीने की इनकम से ही उनका घर परिवार चलता है बच्चों की फीस दी जाती है यहां तक की कई ऐसे पटवारी हैं जिनके ऊपर लोन इत्यादि भी हैं वह भी प्रभावित हो रहा है इसलिए जनवरी माह के वेतन को भी जिला प्रशासन से अपील करते हैं कि वह रिलीज करें
तीसरी मांग हमारी हमारे कार्य करने के टाइम टेबल पर है पटवारी कितने बजे से कितने बजे तक कार्य करेगा यह निर्धारित करें क्योंकि पटवारी के कार्य करने का समय सीमा निर्धारित नहीं की जाती है जिससे उनको सुबह से लेकर शाम तक तो कार्य करना ही है इसके अलावा रात में भी काम करना पड़ जाता है लेकिन उनके अतिरिक्त काम के एवज में कोई भी वेतन या भुगतान नहीं दिया जाता है और भी कुछ छोटी छोटी मांगे हैं जो हम प्रशासन से कर रहे हैं हमारी मांग है कि जिला प्रशासन हमारी मांगों को पूरी करें यदि वह मांगों को पूरी नहीं करता तो हम ऐसे ही अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए जाएंगे
पटवारियों का कहना है कि नियमित रूप से कार्य संपादन के बावजूद वेतन में अनिश्चितता बनी हुई है। साथ ही अतिरिक्त कार्यभार दिए जाने के बावजूद उसका समुचित मानदेय/भुगतान नहीं किया जा रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक वेतन समय पर जारी करने, रोके गए वेतन का भुगतान करने तथा एसएआर के अतिरिक्त कार्य का उचित पारिश्रमिक देने संबंधी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।
इस हड़ताल से राजस्व संबंधी कार्यों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
पटवारी संघ ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की है, ताकि आम जनता को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



