समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
न्यू सेट मेरिज कान्वेंट स्कूल का “यूफोरिया 2.0” ग्रैंड एनुअल डे बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल की प्रिंसिपल एवं फाउंडर विनीत जे ने सभी का अभिनंदन किया । उन्होंने बताया कि इस बार जो स्कूल का एनुअल डे है। उस कार्यक्रम का नाम “यूफोरिया 2.0” रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)विधायक (वाराणसी उत्तर) और डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उपस्थित रहे। एवं पीओ सर्नाथ पंकज त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागी, नागरिक, युवा एवं कला-संस्कृति प्रेमी एकत्रित हुए तथा संगीत, नृत्य, संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया कार्यक्रम का उद्देश्य समानुभूति, उत्साह एवं सामुदायिक जीवन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।इस एनुअल डे में मुख्य रूप से जूली जयसवाल ,महेंद्र जायसवाल ,हार्दिक जायसवाल ,दिव्यांश जायसवाल ,अनूठी जायसवाल ,मुकेश जायसवाल अभिषेक जायसवाल ,सचिन मौर्य ,विशाल देव,विनीत,संतोष जायसवाल ,प्रदीप जायसवाल
पारस नाथ जायसवाल उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



