google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वित्तीय साक्षरता एवं सहकारिता पर किसानों को दी जानकारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।

बड़ागांव क्षेत्र के साधन सहकारी समिति कनियर पर मंगलवार को वित्तीय साक्षरता एवं सहकारिता की तरफ से एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें जिला प्रबन्धक (डीडीएम) नाबार्ड सोनिका राणा ने वित्तीय साक्षरता एवं सहकारिता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा किसानों को सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के विकास करने विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कनियर ग्राम प्रधान उषा रानी सिंह ने की । समिति के सभापति लल्लन पटेल ने अपने विचार व्यक्त किये। विधि साक्षरता पर स्थानीय यूनिट के इंचार्ज मनीष सिंह,मीनू सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक बड़ागांव नायब सिंह ने किया। समिति के सचिव वरुण राय आए हुए सभी किसानों का आभार ब्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)