*ग्राम पंचायतों में स्वयं के आय करने के स्रोत पर दी गई जानकारी।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ के सभागार में उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मंडल वाराणसी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत के स्वयं के आय के स्रोत पर समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायको का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने के बाद बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा शासन के नीतियों में ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को साकार करने का दायित्व सचिव व पंचायत सहायकों की है जिसको सम्मानजनक रूप से अमल में लाकर दायित्व निभाएं।
एडीओ पंचायत रवि सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में स्वयं के आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए सचिवालय द्वारा दी जा रही सेवाओं को बढ़ाना होगा, ऐसे भवन जो मरम्मत के अभाव में पड़े है उस भवन का मरम्मत करा कर उसे किराए पर दे सकते है। साप्ताहिक मेले का आयोजन करा सकते है,तालाबों के पट्टे कराकर,मेले का आयोजन कराकर, हाट बाजार लगाकर ऐसे अन्य आय के स्रोत को तलाश ग्राम पंचायतों में करना होगा ।
प्रशिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं लता शर्मा द्वारा प्रशिक्षण देकर व्यवहारिक पहलुओं को कार्य के दौरान नियोजन करने सम्बन्धी सफल प्रशिक्षण दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



