google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 9 सितम्बर को एशिया भवन में करेंगे संवाद कार्यक्रम

अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड)07 सितंबर 2024:– कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिनांक 9 सितम्बर 24 को प्रात 11 बजे एशिया भवन में संवाद आपके साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आदित्यपुर पहुचेंगे.

कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी का सरायकेला खरसावां जिला का दौरा ऐतिहासिक होगा. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्य जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे.

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिए जाने की मांग रांची में जिला अध्यक्ष के साथ आयोजित बैठक में उठाई है.

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से एक एक कर मिलेगे व उनकी छमता व गंभीरता को परखेंगे.
जिला कांग्रेस कमेटी सभी विधानसभा क्षेत्र से 5 पाच उम्मीदवारों का नाम प्राथमिकता सूची के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अनुशंसित करेगी

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्य जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने जिले भर के कांग्रेस जनों प्रखंड अध्यक्ष गनो जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवारों मंच मोर्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों से 9 सितम्बर 24 को एशिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में दल बल के साथ भाग लेने की अपील किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)