समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख, ओम गोस्वामी
सीपत। राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी संघ इंटक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण व कर्मचारी मिलन समारोह बुधवार को एनटीपीसी के संस्कृति क्लब में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ववलन के बाद नवनियुक्त इंटक अध्यक्ष सलीम वीरानी ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए सबको साथ लेकर सम्मान देने को इंटक की परंपरा बताया। यूनियन के महासचिव ललित लगारे ने चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके बाद मछुआ बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बिना किसी जाति भेदभाव के पूरी कर्मठता एवं सत्य निष्ठा से पालन करने इंटक के संविधान की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने मानवता की सेवा का संकल्प लेकर पदभार संभाला। इंटक को जीत दिलाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों व नारी शक्तियों का अतिथियों ने पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छग शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है। जो अपने कर्मचारियों के हितों में लड़ाई लड़ता है और उसे न्याय दिलाता है। हमको हमेशा मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ना है। श्रमिकों के उत्थान से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। मजदूरों का हरसंभव मदद करना हमारी प्राथमिकता है। मजदूरों को सम्मान दिलाने हम हमेशा तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की सफलता सुनिश्चित है। विशिष्ट अतिथि पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी व राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक महेंद्र गंगोत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि इंटक और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलु है। मजदूरों के गौरव उनके हक की लड़ाई लड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में श्रमिकों का विशेष योगदान है। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप सूर्यवंशी व आभार संदीप वर्मा ने व्यक्त किया। मंच पर सुशील सूर्यवंशी अंकुर धर दीवान महासचिव ललित पगारे पूर्व महासचिव जेके राठौर इंटक अध्यक्ष सलीम वीरानी सुशील धृतलहरे रवि श्रीवास उपस्थित रहे। इस अवसर पर संदीप वर्मा संदीप गुप्ता सुनील भोई आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में इंटक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



