google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवविवाहिता काजल की हत्या हुई या की आत्महत्या, गुल्थी सुलझाने में जुटी कुआडी़ थाना पुलिस

मृतिका के पति मनीष मंडल और उनके पिता एवम भाई को पूछताछ के लिए लाया गया है थाना
कुर्साकांटा ।

कुआडी़ थाना क्षेत्र के कटफर वार्ड संख्या 11 में नवविवाहिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है मृतिका काजल देवी की शादी चार माह पूर्व कढो़ली डकैता में भोला मंडल के पुत्र मनीष मंडल के साथ हुई थी मृतका की मां सरिता देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम दामाद मनीष मंडल कटफर आया और रात में करीब 9 बजे मछली चावल खाकर सभी सो गए।करीब 2 बजे दामाद मनीष आवाज देते हुए कहा कि काजल घर में नहीं है मैं जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से कुंडी लगी थी और दामाद भी अंदर था किसी तरह से धक्का देकर दरवाजा खोली और पलंग पर बेटी काजल को मृत पाई। मृतका की मां सरिता देवी ने अपने दामाद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, इधर घर में लगे बास में दुपट्टा भी बांधा हुआ था जिससे यह प्रतीत होता है कि कहीं-न-कहीं आत्महत्या की भी आशंका जताई जा रही है , खैर यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा हत्या कैसे हुई।घटना की सूचना मिलते ही सदलबल कुआडी़ थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए , मृतका के पति मनीष मंडल और उनके पिता, भाई को पूछताछ के लिए थाना ले गए , इधर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)