दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर, कुकड़ू
ईचागढ़ – ईचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय और आकाश महतो ने चांडिल अनुमंडल के बिजली विभाग में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है जिसमें बरसात से पहले बिजली खम्भों, तारों एवं ट्रांसफार्मरों की मरम्मती की मांग की गई है। ज्ञापन में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया गया है:
- जर्जर तारों की मरम्मत: बरसात के मौसम से पहले विभिनन ग्रामीण इलाकों में लटके हुए बिजली तारों को बदला जाए, क्योंकि वे अत्यंत जर्जर हो चुके हैं और अनहोनी की आशंका है।
- वृक्षों की छंटाई: बिजली के मुख्य तारों के ऊपर लगे वृक्षों की समय पर छंटाई की जाए ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
- वोल्टेज की समस्या: कई जगहों पर वोल्टेज कम होने की समस्या सामने आ रही है। पुराने और खराब हो चुके ट्रांसफार्मरों का तत्काल नवीकरण किया जाए।
- मीटर रीडिंग की समस्या: कई ग्रामीण इलाकों में मीटर रीडिंग से अधिक बिलिंग की समस्या है, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार किया जाए।
भाजपा नेता बिनोद राय ने मांग की है कि उक्त बिंदुओं पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाए अन्यथा वे आं
दोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये मुद्दे जनता की सुरक्षा और सुविधा से संबंधित हैं और इन्हें जल्द से जल्द हल किया जाना चाहिए।
मौके पर प्रसांत गौप, बिलटू राय, अश्वनी महतो, शांति मोदक एवं अमरनाथ कुम्हकर आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



