google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निधि शर्मा पत्रकार को हिंदू ब्लड बैंक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मानित*

दैनिक समाज जागरण मुस्कान खान जनपद बिजनौर
नहटौर हिंदू ब्लड बैंक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निधि शर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। बुद्धवार को हिंदू ब्लड बैंक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष महबूब शेख व नगर अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी द्वारा सराहनीय कार्यों के लिये निधि शर्मा और अमित धीमान को शील्ड देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के पद अधिकारियों ने ट्रस्ट के लिए हर वक़्त निः स्वार्थ सेवा
भाव से खड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान निधी शर्मा सिटी न्यूज चेनल की प्रधान संपादक ने हिंदू ब्लड बैंक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट जिला अध्यक्ष महबूब शेख व नगर अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यकीनन वह हमेशा ट्रस्ट के काम करते रहेगें। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष महबूब शेख अब तक बीस संस्थाओं द्वारा दूसरे स्टेट में भी रक्तवीर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। संस्था द्वारा करीब 750 से अधिक लोगों को खून देकर जीवन बचाया जा चुका हैं। वहीं निधि शर्मा ने ट्रस्ट की पूरी टीम की प्रशंसा की। अब तक नहटोर टीम 780 लोगों की मदद कर चुकी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)