साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर ने राजस्थान पुलिस को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
समाज जागरण
धनपुरी। नगर पालिका परिषद धनपुरी के तत्वावधान में सुभाष स्टेडियम क्रमांक-3 में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। देश की नामचीन टीमें उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे के साथ मैदान में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं।पहला मुकाबला- नागपुर का दबदबा 7 जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे हेडक्वार्टर नागपुर ने राजस्थान पुलिस, राजस्थान को 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के स्टार खिलाड़ी निर्मल मुंडा रहे, जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल दागी और इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव
हासिल किया। मैच की शुरुआत से ही नागपुर की टीम आक्रामक रही। छठे ही मिनट में थुशाल ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद नागपुर की टीम ने खेल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और राजस्थान पुलिस को वापसी का कोई ठोस अवसर नहीं दिया।
अनुशासन और नियमों का सख्त पालन- पिछले मैचों में मिले कार्ड के कारण
दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को इस मुकाबले में खेलने की अनुमति नहीं दी गई। मैच कमिश्नर नीरज शर्मा ने नियमों का हवाला देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया और खेल को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति पहले मैच की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रविंद्र कौर छाबड़ा रहीं। विशिष्ट
अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, प्रतिपक्ष नेता शोभाराम पटेल, इंटक महामंत्री अमरजीत सिंह, सभापति नारायण जायसवाल, जयदीप पाल, गोविंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका में शेख कुनैन, सुरेश विश्वकर्मा, दीपक कुमार एवं गौरव पांचे रहे।
दूसरा मुकाबला बैंक ऑफ बड़ौदा
की शानदार जीत-दिन के दूसरे मुकाबले में बैंक ऑफ बड़ौदा, मुंबई ने रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला, पंजाब को 3-0 से पराजित किया। इस मैच के मुख्य अतिथि शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव रहे। साथ ही भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। रेफरी के रूप में नितेश मरावी, शाहरुख खान, राजपुरी और शेख कुनैन ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। संतुलित और तेज खेल के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच रहा।
मैदान व्यवस्था और आयोजन की सराहना मैदान की उत्कृष्ट तैयारी और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जयदीप पाल,
शोभाराम पटेल, गोविंद अग्रवाल सहित पूरी टीम ने संभाली। स्वच्छता पर्यवेक्षक शारदा इमलिया एवं उनकी टीम का योगदान भी सराहनीय रहा।
विशेष उपस्थिति कमेंट्री बॉक्स में विशेष रूप से अमेरिका से मोहम्मद हारुन, अपने पुत्र आर्यन (कैलिफोर्निया) की उपस्थित रहे। आंखों देखा हाल अजय द्विवेदी एवं कलाम मोहम्मद एडवोकेट ने सुनाया।
आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका- टूर्नामेंट को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद धनपुरी की आयोजन समिति पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। अध्यक्ष रविंद्र कौर छाबड़ा, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद खंडेलवाल, सचिव पूजा बुनकर, तकनीकी सलाहकार मनोज श्रीवास्तव सहित पूरी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई है।



