भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : पूर्व मंत्री बेबी देवी के पुत्र सह झामुमों केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू गुरुवार को नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के जुड़ामाना निवाशी प्रवासी मजदूर उमेश महतो के परिजन से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। श्री महतो ने मृतक के पिता नारायण महतो को भरोसा दिलाया कि मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही राज्य सरकार से मिलने वाली लाभ को दिलाने का प्रयास करूंगा। उहोंने सभी प्रवासी मजदूरों से अपील भी किया कि जो – जो मजदूर जिस प्रदेश में अपनी जीविका पालन कर रहे हैं या फिलहाल पलायन कर रहे हैं उन सभी मजदूरों ई-श्रम कार्ड जरूर बनाएं। ई-श्रम कार्ड बनाने से कोई भी प्रवासी मजदूर का किसी प्रकार के होनी होने पर राज्य सरकार श्रम विभाग से चार लाख तक मुआवजा के तौर पर देती है।
मालूम हो कि उमेश का मृत्यु महाराष्ट के औरंगाबाद में पिछले एक जनवरी को ईलाज के दौरान मौत हो गया था मौत के बाद उसका शव तीन दिन तक अस्पताल पर पड़ा था। वही प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य कर रहे समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और अपने सहयोगी आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था से संपर्क कर परिजन को उचित मुआवजा दिलाने में सफल रहे । बता दे की कंपनी के वार्ता के बाद मुआवजा 3 लाख 21 हजार देने के बाद अस्पताल से शव को उठाया गया। व छठे दिन उमेश का शव गांव आया था। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव गुलाम सरोवर , मुखिया विजय कुमार रवि , पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी , गंगाराम महतो , उमेश महतो , नुनुचंद तुरी , प्यारेलाल महतो , नागेश्वर सिंह , हरि महतो , कुलेश्वर महतो , देवीलाल मांझी , किंग कोबरा श्यासुंदर महतो , नंदलाल महतो , महरू महतो , तौफीक अंसारी आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



