google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोरम पूरा न होने से खारिज हुआ नबीनगर उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के उप प्रमुख लव कुमार सिंह के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को कोरम के अभाव में खारिज हो गया। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में बुलाई गई विशेष बैठक में जरूरी संख्या में सदस्य नहीं पहुंचे।पंचायत समिति नबीनगर में कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या 35 है।

बिहार पंचायत राज अधिनियम-2006 की धारा 44(3) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल सदस्यों के दो तिहाई यानी 24 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। शनिवार को हुई बैठक में मात्र 21 सदस्य ही उपस्थित हुए।दो तिहाई से कम सदस्य होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर अग्रेत्तर कार्रवाई नहीं की जा सकी।

कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कोरम के अभाव का हवाला देते हुए बैठक को खारिज कर दिया।प्रेक्षक के रूप में औरंगाबाद के वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव बैठक में मौजूद रहे।गौरतलब है कि शुक्रवार को ही प्रखंड प्रमुख चित्र कुमारी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भी कोरम पूरा न होने से खारिज हो गया था। तब 35 में से मात्र 2 सदस्य ही बैठक में पहुंचे थे।प्रस्ताव खारिज होने पर उप प्रमुख लव कुमार सिंह के समर्थकों मे हर्ष की लहर है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)